Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर व शामली के बेसिक विभाग शिक्षकों ने बीच हुई योग प्रतियोगिता

मुजफ्फरनगर व शामली के बेसिक विभाग शिक्षकों ने बीच हुई योग प्रतियोगिता

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मुजफ्फरनगर में गुरुवार को जनपद स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर एवं शामली दोनों जनपदों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान दोनों जनपदों के प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायामों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
निर्णायकों द्वारा आसनों की सटीकता, संतुलन और समयावधि के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। इसमें शामली से महिला वर्ग में रिंकी विजेता रही। मुजफ्फरनगर से अंशु शर्मा विजेता रही। पुरुष वर्ग शामली में अमित कुमार और मुजफ्फरनगर से कवींद्र कुमार विजेता रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अधिकारियों एवं निर्णायकों द्वारा सभी विजेता शिक्षकों को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। इस दौरान डीआईओएस हरिकेश यादव, डायट प्रवक्ता श्रीपाल, जितेंद्र सिंह, पंकज वशिष्ठ आदि ने शिक्षकों को सम्मानित किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 1 8 0 1
Total views : 437794

Follow us on