Select Language :

Home » राजनीति » यूपी: पीएम मोदी ने किया सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, अब 6 घंटे में तय होगा मेरठ से प्रयागराज का सफर

यूपी: पीएम मोदी ने किया सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, अब 6 घंटे में तय होगा मेरठ से प्रयागराज का सफर

हरिद्वार तक होगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार, मेरठ समेत बदलेगी 12 जिलों में विकास की तस्वीर
लोकपथ लाइव, हरदोई/मेरठ: उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। 594 किलोमीटर लंबा यह महामार्ग न केवल यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है, बल्कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सीधे संगम नगरी प्रयागराज से जोड़ेगा। उद्घाटन के दौरान पीएम ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इस एक्सप्रेस-वे को भविष्य में हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा।

How to Make a News Portal

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत एक्सप्रेस-वे के किनारे पौधारोपण करके की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक्सप्रेस-वे पर चहलकदमी करते हुए उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि यह सिर्फ डामर और कंक्रीट की सड़क नहीं है, बल्कि यह ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ के सपनों का गेटवे है। हमारी सरकार में जिसका शिलान्यास होता है, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं।

सपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार: ये विकास और नारी विरोधी
चुनावी माहौल के बीच पीएम मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) को विकास और नारी शक्ति का विरोधी करार दिया। पीएम ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन’ के खिलाफ वोट देकर विपक्षी दलों ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। उन्होंने जनता को आगाह किया कि जो लोग संसाधनों का बंदरबांट करते थे, उन्हें आज यूपी की प्रगति रास नहीं आ रही है।

एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे फाइटर जेट्स
यह एक्सप्रेस-वे केवल नागरिक यातायात के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप: शाहजहांपुर के जलालाबाद में 3.5 किमी की एयरस्ट्रिप बनाई गई है, जो देश की पहली ऐसी स्ट्रिप है जहाँ रात में भी फाइटर जेट्स लैंड कर सकेंगे। सड़क पर आधुनिक ‘रंबल स्ट्रिप्स’ लगाई गई हैं, ताकि ड्राइवर को झपकी आने पर वाइब्रेशन के जरिए अलर्ट किया जा सके।

एक्सप्रेस-वे की आधुनिक सुविधाएं
सुरक्षा: हादसों को रोकने के लिए रंबल स्ट्रिप्स लगाई गई हैं, जो ड्राइवर को नींद आने या ध्यान भटकने पर वाइब्रेशन से सचेत करेंगी।
सुविधाएं: हर 75 किमी पर पेट्रोल पंप और 12 जिलों में ट्रॉमा सेंटर, फूड कोर्ट व ठहरने की व्यवस्था की गई है।
पर्यावरण: उद्घाटन से पहले पीएम ने एक्सप्रेस-वे के किनारे पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

गंगा एक्सप्रेस-वे: एक नज़र में
यह एक्सप्रेस-वे न केवल उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है, बल्कि यह राज्य की कनेक्टिविटी में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।
लंबाई: 594 किलोमीटर (मेरठ से प्रयागराज)।
लागत: लगभग 37,350 करोड़ रुपए (लगभग ₹62.87 करोड़/किमी)।
समय की बचत: मेरठ से प्रयागराज की दूरी अब 12 घंटे के बजाय मात्र 6 घंटे में पूरी होगी।
लाभान्वित जिले: 12 जिले (मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज)।
विस्तार: पीएम ने इसे हरिद्वार से भी जोड़ने का ऐलान किया है।
विशेषता: शाहजहांपुर में 3.5 किमी लंबी देश की पहली नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप बनाई गई है, जहाँ फाइटर जेट्स उतर सकेंगे।
शिलान्यास: 18 दिसंबर 2021 (शाहजहांपुर)

बंगाल चुनाव पर भी बोले मोदी
पश्चिम बंगाल में चल रहे दूसरे चरण के मतदान का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि बंगाल से आ रही खबरें उत्साहजनक हैं। लोग दशकों बाद बिना किसी डर के भारी संख्या में मतदान कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा इन पांच राज्यों के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाएगी। पीएम ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोग भयमुक्त होकर रिकॉर्ड संख्या में वोट दे रहे हैं, जो पिछले कई दशकों में नहीं देखा गया। उन्होंने आगामी चुनावों में भाजपा की जीत का भरोसा जताया।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 1 2 5 7
Total views : 296178

Follow us on