
लोकपथ् लाइव, मेरठ: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी नवीनतम प्रशासनिक तबादला सूची में प्रतापगढ़ में तैनात अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) आदित्य कुमार प्रजापति का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन ने उन्हें अपर जिलाधिकारी (नगर) मेरठ के पद पर नई तैनाती दी है। वह पहले भी वेस्ट यूपी के मुख्य जिलों में तैनात रह चुके हैं।
शासकीय आदेशों के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में यह फेरबदल किया गया है, जिसके अंतर्गत आदित्य कुमार प्रजापति अब मेरठ नगर क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की कमान संभालेंगे।
आदित्य प्रजापति को वेस्ट यूपी में लंबी प्रशासनिक पारी का अनुभव है। यह पहले मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव रह चुके हैं। इससे पूर्व वह गाजियाबाद में लोनी तहसील में एडीएम सहित अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वेस्ट यूपी में बेहतर नेतृत्व के चलते शासन ने इन्हें वेस्ट यूपी के महानगर मेरठ में नई जिम्मेदारी दी है।
Post Views: 105












Total views : 428500