Select Language :

Home » अपराध » कथा में चोरी करने वाली दिल्ली की पांच महिलाओं पर मुकदमा दर्ज

कथा में चोरी करने वाली दिल्ली की पांच महिलाओं पर मुकदमा दर्ज

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरकूलर रोड स्थित रेशू प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालु महिलाओं के गले से सोने की चेन और डायमंड लॉकेट चोरी करने वाले दिल्ली के शातिर महिला गैंग के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी गए जेवरात की बरामदगी और गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दिल्ली में कई संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
 भोजन वितरण के दौरान हुई थी वारदात: सरकूलर रोड स्थित रेशू प्रांगण में इन दिनों श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पहले दिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब श्रद्धालुओं को भोजन वितरित किया जा रहा था, उसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने चार महिलाओं के गले से सोने की चेन और डायमंड के लॉकेट पार कर दिए। एक साथ चार महिलाओं के जेवरात चोरी होने की खबर फैलते ही कथा प्रांगण में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मेरठ का बताया था गलत पता, सख्ती में उगला सच: घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रघुराज सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर पांच संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और खुद को मेरठ जनपद की नई बस्ती का निवासी बताया। जब पुलिस ने मेरठ पुलिस से संपर्क कर उनके पतों का सत्यापन कराया, तो वह जानकारी फर्जी निकली। इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे सभी दिल्ली की रहने वाली हैं।
दिल्ली की इन 5 महिलाओं के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट: मंगलवार को पुलिस ने कथा के आयोजक सत्यप्रकाश रेशू की तहरीर पर दिल्ली के जेजे कॉलोनी, इंदरपुरी निवासी पांच महिला आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद आरोपियों में  पंजवर्णा उर्फ पूजा पत्नी अप्पा राव, शेरा पत्नी सेल्वा, मुन्नी पत्नी राजेश, करुणा पत्नी अभिषेक, रोशनी पत्नी आदित्य शामिल है।
बरामदगी के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए है पुलिस: पुलिस जांच में सामने आया है कि यह एक संगठित महिला गैंग है, जो धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाता है। चोरी गए सोने और हीरे के जेवरात की बरामदगी तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस की विशेष टीम दिल्ली में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि कई ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है और जल्द ही चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 5 4 2 9
Total views : 455603

Follow us on