Select Language :

Home » बिज़नेस » यूपी: प्रदेश की 21 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य

यूपी: प्रदेश की 21 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य

प्रदेश में कुल 122 में से 53 चीनी मिलों ने जारी किया गन्ना इण्डेन्ट
योगी सरकार ने गन्ना किसानों 30 रुपये प्रति कुंतल वृद्धि का दिया तोहफा
LP Live, Lucknow: योगी सरकार द्वारा हाल ही में गन्ना किसानों को दिए गए तोहफे के बाद वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। प्रदेश की 53 चीनी मिलों ने गन्ना खरीद हेतु इण्डेन्ट जारी कर दिया है। वहीं प्रदेश की 21 चीनी मिलों में पेराई कार्य प्रारंभ हो चुका है। गौरतलब है कि योगी सरकार ने हाल ही में इस पेराई सत्र में गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की ऐतिहासिक वृद्धि की है।

How to Make a News Portal

गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. ने बताया कि प्रदेश की 21 चीनी मिलों में पेराई कार्य प्रारम्भ हो चुका है, जिनमें सहकारी क्षेत्र की 01, निजी क्षेत्र की 20 चीनी मिलें शामिल हैं। प्रदेश की संचालित चीनी मिलों में सहारनपुर परिक्षेत्र की 05 चीनी मिलें, मेरठ परिक्षेत्र की 08, मुरादाबाद परिक्षेत्र की 02, लखनऊ परिक्षेत्र की 06 चीनी मिलों ने पेराई कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की अन्य 32 चीनी मिलों द्वारा पेराई कार्य शुरू करने की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर गन्ना खरीद हेतु इण्डेंट जारी कर दिया है। इन चीनी मिलों का संचालन भी अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। अवशेष 69 चीनी मिलें भी शीघ्र ही संचालित हो जाएगी।

त्वरित भुगतान करने के निर्देश
गन्ना आयुक्त ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के देय गन्ना मूल्य का नियमानुसार त्वरित भुगतान करने के लिए चीनी मिलों को निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं, जिस क्रम में मिलों द्वारा वर्तमान पेराई सत्र के देय गन्ना मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है। चीनी मिलों के समय से संचालन से गेहूं बुवाई के लिए खेत खाली होने से किसानों को सुगमता होगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 3 4
Total views : 392265

Follow us on