Select Language :

Home » एजुकेशन » उज्जवल राणा को महाविद्यालयों में श्रद्धांजलि दी, निकाला कैंडल मार्च

उज्जवल राणा को महाविद्यालयों में श्रद्धांजलि दी, निकाला कैंडल मार्च

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। डीएवी पीजी कालेज बुढ़ाना में छात्र उज्जवल राणा की आत्मदाह के बाद मौत से कालेजों में छात्रों व शिक्षकों को गहरा दुख पहुंचा है। मंगलवार को मुजफ्फरनगर के जैन कन्या पीजी कालेज और एसडी डिग्री कालेज में छात्र उज्जवल की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।

How to Make a News Portal

जैन कन्या स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य,सभी शिक्षिकाओं ,शिक्षणतर कर्मचारियों एवं छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर विश्वविद्यालय के छात्र उज्जवल राणा के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रचार्य ने शोक के उपरांत छात्राओं को समझाया कि किसी भी विषम परिस्थिति में विवेक का इस्तेमाल करें एवं अपने बड़ों से सलाह मशविरा करें। महाविद्यालय परिवार हमेशा छात्राओं की मदद के लिए तत्पर है। इसके साथ ही शहर के एसडी पीजी कालेज में प्राचार्य डा. सुधीर पुंडीर ने भी श्रद्धांजलि सभा  की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने छात्र उज्जवल की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा।

बुढ़ाना में निकाला गया कैंडल मार्च 

डीएवी पीजी कालिज के छात्रों ने अपने साथी छात्र उज्जवल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रात्रि में कैंडल मार्च निकाला। कालिज से त्यागपत्र दे चुकी शिक्षिका आकांशा चौधरी के नेतृत्व में यह मार्च आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कैंडल मार्च की शुरुआत प्रधानाचार्य स्व. यशपाल सिंह, बड़ौत रोड से हुई। हाथों में जलती मोमबत्तियां लिए छात्र शांत और अनुशासित तरीके से कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरे। इस दौरान माहौल अत्यंत भावुक था और सभी की आंखें नम थीं। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 7 1
Total views : 392338

Follow us on