
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मुजफ्फरनगर में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज शिक्षकों के क्षमता संवर्धन हेतु आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘सक्षम व समर्थ’ के तीसरे बैच का विधिवत समापन हो गया। कार्यक्रम के अंत में डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता योगेश शर्मा और दिनेश कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे स्वयं को तनाव मुक्त रखकर अपने-अपने विद्यालयों का कुशल संचालन करें।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में मेडिटेशन विशेषज्ञ शिल्पी गर्ग ने सहज योग पर विस्तार से चर्चा की और प्रयोगात्मक सत्र का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि कुण्डलिनी शक्ति हम सभी के भीतर मौजूद है, जिसे सहज योग के माध्यम से ध्यान और प्रार्थना के जरिए जागृत किया जा सकता है। यह प्रक्रिया शिक्षकों के मानसिक संतुलन को बेहतर बनाने में सहायक है।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पंकज वशिष्ठ (प्रवक्ता, डायट) ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं वेल-बीइंग (सुरक्षा व कल्याण) में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे स्कूलों में एक सुरक्षित, संवेदनशील और सकारात्मक माहौल का निर्माण होगा।
प्रशिक्षण के दौरान डायट प्रवक्ता अंजली सिंह, डॉ. विकिन, विनीता कमल एवं डॉ. पूनम ने विभिन्न विषयों पर सत्र लिए। इस दौरान डायट प्रशिक्षु अजय, शैली और वंदना का भी विशेष योगदान रहा।
Post Views: 197













Total views : 409968