उत्तर प्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइल- बाल जगत, महिला जगत

भाजपा कार्यालय पर हुआ महिला सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं पुरस्कृत

LP Live, Muzaffarnagar: भाजपा के गांधीनगर स्थित  कार्यालय पर रविवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें  उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारियों ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में  नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने समाजसेवा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से समाज व देश प्रगति करेगा: राज्यमंत्री कपिल देव ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और व्यापक भागीदारी ही असली सशक्तिकरण का आधार है। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से नए अवसरों, संसाधनों और मार्गदर्शन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तो न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा समाज और देश प्रगति करेगा।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि नए भारत में सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवियों को हर महिला तक इन योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में जुटे और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।

इन महिलाओं को राज्यमंत्री ने किया सम्मानित: चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाली डॉ. अरुणा, समाजसेविका शालू सैनी, एडवोकेट मीर सक्सेना, समाजसेविका राज रानी, गायत्री परिवार से सोहनवीरी, समाजसेविका रीना अग्रवाल, गौ-सेविका कुमारी जैसमीन, समाजसेविका रुकमणि,  शालिनी, योगाचार्या  सोनिया लूथरा आदि महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

यह भाजपाई भी रहे मौजूद: इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सैनी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजू अहलावत, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सपना कश्यप, पिछडा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, सभासद ममता बालियान, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, साधना सिंघल, मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, पंकज माहेश्वरी, पवन छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button