अपराधखेलराजनीतिहरियाणा

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

यौन शोषण के आरोप में चल रहा है आपराधिक मामला

हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैँ सरदार संदीप सिंह
LP Live, Chandigarh: भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान और हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह के खिलाफ यौन शोषण के एक मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। यह आरोप उनकी जूनियर कोच ने लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

हरियाणा सरकार में खेल मंत्री रहे सरदार संदीप सिंह के खिलाफ जूनियर महिला कोच ने आठ माह पूर्व चंडीगढ़ पुलिस में यौन शोषण मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद सरदार संदीप सिंह ने खेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि आरोप पत्र में पुलिस ने केवल छेड़छाड़ की धाराएं जोड़ी हैं और दुष्कर्म के प्रयास की धारा को शामिल नहीं किया है। इस पर जूनियर कोच ने आपत्ति जाहिर की है। हालांकि महिला कोच के अधिवक्ता का कहना है कि इस धारा को जोड़ने के लिए वह अदालत से अनुरोध करेंगे। आरोप पत्र दाखिल होने पर अब अदालत में इस पूरे मामले की सुनवाई होगी।

सोशल मीडिया पर चैट भी शामिल
चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपपत्र में शिकायतकर्ता जूनियर महिला कोच और संदीप सिंह के बीच सोशल मीडिया पर चैट को भी अहम रूप से शामिल किया है। चीफ ज्यूडिशियल मजस्ट्रिेट अमन इंदर संधू की अदालत में यह चालान पुलिस ने पेश किया गया है। वहीं इस मामले में महिला कोच के मोबाइल फोन का डाटा चंडीगढ़ पुलिस ने हासिल किया था। मोबाइल की फोरेंसिक और साइबर विशेषज्ञों की जांच के बाद फोन का डाटा और सोशल मीडिया पर हुई चैट रिकवर की थी। मंत्री के भी दो मोबाइल फोन जांच के लिए लिए थे। गौरतलब है कि महिला कोच ने चंडीगढ़ पुलिस को बीते वर्ष दिसंबर में शिकायत दी थी।

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button