कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि


LP Live, Muzaffarnagar: जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की।

श्रृद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को कम्प्यूटर से जोडा था। एक चुनावी रैली के दौरान हुए एक आत्मघाती महिला हमलावर के द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी। राजीव गांधी को सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है। कहा कि राजीव गांधी को भारत में दूरसंचार क्रांति लाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने देश में कम्प्यूटर लाकर भारत में इनफार्मेशन टैक्नोलाजी को आगे ले जाने का काम किया था। उन्होंने दूरसंचार क्रांति के साथ-साथ नवोदय विद्यालय भी खुलवाए। मतदाताओं की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कराने का काम किया। राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे, उनकी नितियों ने आधुनिक भारत का निर्माण किया।वे बेहद दयालु प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। देश सदैव उन्हें याद करता रहेगा। इसके बाद अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, गुफरान काजमी, लियाकत राव, धीरज महेश्वरी, गीता काकरान, राजकुमार शर्मा, मुकुल शर्मा, राजकुमार धीमान, सगीर मलिक, सत्यपाल सिंह काकरान, अजीम सिद्दीकी, नौशाद, चांद मियां एडवोकेट, जमशेद, जयपाल सिंह, तपन शर्मा, विकास आदि मौजूद रहे।
