Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में पांच सबसे बड़े करदाताओं को मिला भामाशाह सम्मान

मुजफ्फरनगर में पांच सबसे बड़े करदाताओं को मिला भामाशाह सम्मान

LP Live, Muzaffarnagar:
दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में व्यापारी कल्याण दिवस पर सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। समाज में प्रदेश की प्रगति में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों को यह सम्मान जिला प्रशासन एवं राजस्व कर विभाग की तरफ से दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और डीएम उमेश मिश्रा ने मुजफ्फरनगर पांच सबसे अधिक जीएसटी जमा करने वाले व्यापारियों, उद्यमियों को सम्मानित किया। इस दौरान जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित भी सम्मानित हुए।

How to Make a News Portal

कार्यक्रम में कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भामाशाह एक दानवीर और मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र तथा सलाहकार थे। उनका जन्म 28 जून 1547 को राजस्थान के मेवाड़ में हुआ था। वे एक धनी व्यापारी थे, और उनका परिवार मेवाड़ के प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। भामाशाह को उनके दानवीर और मातृभूमि के प्रति प्रेम के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि भामाशाह एक बहुत बड़े दानवीर व्यक्ति थे, उन्होंने कहा कि समाज में उनका विशेष योगदान रहा है, हमें भी उनकी सोच जैसे बनना चाहिए और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिये । माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सभागार में बैठे सभी व्यापारी भामाशाह है, समाज की उन्नति में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि व्यापारी निरन्तर समाज एवम देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। सब लोगों को जल संरक्षण हेतु अपनी जिम्मेदारी निभाए, एवम वृक्षारोपण करने के लिए सभी को प्रेरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी व्यापरियों ने देखा।

सबसे अधिक टैक्स देने वाले यह उद्यमी-व्यापारी सम्मानित
स्टेट जीएसटी विभाग की सूची में मुजफ्फरनगर के सबसे अधिक टैक्स देने वाले उद्यमी व व्यापारियों में पहले नंबर पर राधा गोविंद आटोमोबाइल, इसके बाद केईसी इंटरनेशनल लिमेटिड, इसके बाद त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीस चौथे नंबर पर एटूजेड व्हील प्राइवेट लिमेडिट और पांचवें नंबर पर श्री शैलजा आयरन एडं स्टील लिमेटिड फर्म है, जिसमें निदेशकों को कार्यक्रम में प्रमाण पत्र देकर भामाशाह सम्मान दिया गया।

 

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 8 5
Total views : 392383

Follow us on