चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया


LP Live, Muzafarnagar: मुजफ्फरनगर के चिल्ड्रेन एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सान्या निगम ने बच्चों अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्वदेशी (आदिवासी) आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह घटना उन उपलब्धियों और योगदानों को भी स्वीकार करती है जो जनजातीय लोग पर्यावरण संरक्षण जैसे विश्व के मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। मानव अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की मूलनिवासी आबादी पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की पहली बैठक का दिन है । खासकर, इसे भारत के आदिवासियों द्वारा धूम धाम से मनाया जाता है।
काकोरी कांड के बारे में बताया

उन्होंने आज के दिन ही हुए काकोरी कांड के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत पर अंग्रेजों के शासनकाल का अंत करने के लिए देश के वीर सपूतों ने कई क्रांतिकारी आंदोलन किए। इन्हीं में से एक है काकोरी कांड। काकोरी कांड को आंदोलन तो नहीं कह सकते हैं, लेकिन ये वो घटना थी जो अंग्रेजी हूकूमत के मुंह पर एक जोरदार तमाचा थी। काकोरी ट्रेन लूट कांड में क्रांतिकारियों ने 4600 रुपये लूटे थे। लखनऊ सहारनपुर लखनऊ ट्रेन को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र लाहिड़ी और रोशन सिंह ने 9 अगस्त 1925 की रात को लूटकर अंग्रेजी हुकूमत पर बड़ी चोट की थी। हुकूमत के खजाने को लूटने की यह घटना काकोरी और आलमनगर के बीच ट्रेन में होने की वजह से इसका नाम काकोरी कांड दिया गया। इस मौके पर सभी बच्चे और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
