Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » जैन कन्या पीजी कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता, दिया स्वच्छ भारत का संदेश

जैन कन्या पीजी कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता, दिया स्वच्छ भारत का संदेश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला (जेकेपी) स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को समाजशास्त्र विभाग द्वारा ‘विकसित भारत – सपनों का भारत 2047’ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता, जन-जागरूकता रैली एवं सफाई अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सीमा जैन ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. सीमा जैन द्वारा छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया गया। इसके उपरांत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से ‘साफ-सफाई ही स्वास्थ्य की कुंजी है’ का संदेश दिया। प्रतियोगिता के पश्चात छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली तथा श्रमदान कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. सीमा जैन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि हमारी दिनचर्या का संस्कार है। विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा जब देश का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझेगा। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता का सच्चा राजदूत बताया।
समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमारी ने स्वच्छता के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक स्वच्छ समाज ही स्वस्थ और सभ्य समाज की आधारशिला रखता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी स्वच्छता को स्वतंत्रता से अधिक महत्वपूर्ण माना था। वहीं डॉ. प्रियंका कपूर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पोस्टरों के जरिए युवाओं ने समाज में बदलाव लाने की अपनी सोच और ताकत को बखूबी प्रदर्शित किया है।
डॉ. छाया ने अपने संबोधन में कहा कि साफ-सफाई से न केवल उत्तम स्वास्थ्य, बल्कि सकारात्मक विचारों का भी संचालन होता है। अपने आसपास स्वच्छता रखकर हम अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। इस दौरान विभाग की कुमारी ईन्नमा एवं श्रीमती वंदना वत्स ने भी उपस्थित रहकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा प्राचार्या ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 5 6 6 7
Total views : 429745

Follow us on