Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » CBI का मुजफ्फरनगर में गोपनीय ऑपरेशन, शुभेंदु अधिकारी के पीए का मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार

CBI का मुजफ्फरनगर में गोपनीय ऑपरेशन, शुभेंदु अधिकारी के पीए का मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के छपार के टाेल प्लाजा पर सीबीआइ के डीएसपी राजेश कुमार ने छपार पुलिस टीम के साथ ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा से बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के फरार हत्यारोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता पाई है। मुजफ्फरनगर में पकड़े गए आरोपी को सीबीआई कार्रवाई पूर्ण कर अपने साथ दिल्ली ले गई। आरोपी अपने परिजनों के साथ हरिद्वार की तरफ से मुजफ्फरनगर पहुंचा था। पकड़ा गया आरोपी  राजकुमार सिंह पुत्र त्रिभुवन नारायण सिंह निवासी रातोपुर पोस्ट चिल्काहार, रासरा जनपद बलिया का निवासी है।
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की छह मई की रात लगभग 10 बजे स्कार्पियो से यात्रा करने के दौरान थाना मध्यग्राम के अंतर्गत दोहरिया शैलेश नगर, डोलतला कोलकत्ता में हत्या कर दी गई थी। यह हत्याकांड बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद हुआ था। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच सीबीआइ कर रही है।
एटीएस, सीबीआइ पूर्व में संयुक्त आपरेशन चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस हत्या में शामिल रहे बलिया जनपद के शूटर राजकुमार की लोकेशन हरिद्वार और मुजफ्फरनगर में मिल रही थी। इसके चलते सीबीआइ ने छपार पुलिस को साथ लेकर छपार टोल प्लाजा पर रविवार तड़के डेरा डाल दिया।
टोल से गुजरने वाले वाहनों की छानबीन की गई। इस दौरान एक कार में सवार हत्यारोपी शूटर राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहा था। मामले में आगे और खुलासों की संभावना है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 5 2 2
Total views : 384872

Follow us on