Select Language :

Home » राजनीति » पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में एसआईआर पर सख्त सुप्रीम कोर्ट

पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में एसआईआर पर सख्त सुप्रीम कोर्ट

बीएलओ को धमकाने तथा एसआईआर के काम में बाधा डालने वालों की खैर नहीं
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने देश के राज्यों में एसआईआर के काम में बाधा डालने और बीएलओ को धमकाने की घटनाओं को गंभीरता से लिया है। खासतौर से पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में एसआईआर के काम में लगे बीएलओ को धमकाने के मामलों पर सख्त सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची के एसआईआर कार्य में विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा सहयोग न करने को गंभीरता से लेने की बात कह है।

How to Make a News Portal

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग से राज्यों में एसआईआर के काम में ‘बाधा’ डाले जाने के मामले में निर्वाचन आयोग से कहा कि सहयोग की कमी और बीएलओ को धमकाने के मामले उनके संज्ञान में लाएं जाएं, जिस पर कोर्ट आदेश पारित करेंगी। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने राज्यों में एसआईआर कार्य में ‘बाधा’ आने पर कोर्ट में स्पष्ट कहा है कि अगर कहीं हालात बिगड़ते हैं तो उसके पास पुलिस को प्रतिनियुक्ति पर तैनात करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

चुनाव आयोग ने शीर्ष अदालत में कहा कि आयोग के पास एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ और अन्य अधिकारियों को धमकाने के मामलों से निपटने के लिए सभी संवैधानिक शक्तियां मौजूद हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कुछ राज्य सरकारों द्वारा सहयोग न करने पर आयोग से कहा कि स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 1 2 2
Total views : 392732

Follow us on