Select Language :

Home » एजुकेशन » आर्य एकेडमी के क्रीड़ा उत्सव में विद्यार्थियों ने झटके मेडल

आर्य एकेडमी के क्रीड़ा उत्सव में विद्यार्थियों ने झटके मेडल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर प्ले कक्षा से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी क्रीड़ा प्रतिभा का परिचय दिया। अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुंभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष कर्नल सुधीर सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि अशोक बालियान, प्रधानाचार्या सोनिका आर्य व सुघोष आर्य आदि ने संयुक्त रूप से गुब्बारे हवा में छोड़कर किया। एक सप्ताह से चल रहे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं बास्कटबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, टीटी लम्बी कूद , शतरंज, कैरम, आदि प्रतियोगिताएं में विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग कर स्वर्ण रजत, व कास्य पदको पर अपनी दावेदारी ठोकी।
इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे नीरज बालियान, विराज तोमर, दुष्यन्त त्यागी, संदीप मलिक आदि ने भी बच्चों को प्रेरित किया। अंतिम दिन रिले दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, कमांडो दौड़, ह्यूमन चैन दौड़, व्हील बैरो दौड़, मैथ्स मेनिया दौड़, साईकिल दौड़ एव अभिभावकों के लिए आयोजित एवं फाउंडेशन स्टेज के नन्हे मुन्हे बच्चों के लिए एक विशेष स्किल बेस्ड दौड़ जिसमे सेववाटर दौड़, केटरपिलर दौड़, नुमरेसिया दौड़, अल्फाबेटिक दौड़, लाइफ साईकिल दौड़ में प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सोनिका आर्य ने प्रतियोगिता की थीम पांच पिलर्स की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम गान के साथ हुआ।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 3 9 2 5
Total views : 400787

Follow us on