Select Language :

Home » राजनीति » मुजफ्फरनगर में सपा प्रवक्ता पर मुकदमा, महिलाओं पर टिप्पणी पड़ी भारी

मुजफ्फरनगर में सपा प्रवक्ता पर मुकदमा, महिलाओं पर टिप्पणी पड़ी भारी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई जाट महासभा के जिला मंत्री जयवीर सिंह की तहरीर के आधार पर की गई। आरोप है कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राजकुमार भाटी ने जाट समाज सहित विभिन्न समाज की महिलाओं के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे लोगों में भारी नाराजगी फैल गई।

How to Make a News Portal

शिकायतकर्ता जयवीर सिंह का कहना है कि सपा प्रवक्ता के बयान से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है और समाज विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं। मामले को लेकर जाट समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। कई सामाजिक संगठनों ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 8 2
Total views : 378812

Follow us on