
LP Live, sitapur: सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खां जिला कारागार से मंगलवार की दोपहर 12.15 बजे रिहा हो गए। वह 22 अक्टूबर 2023 से जिला कारागार में निरुद्ध थे। पूर्व मंत्री के पुत्र अदीब आजम रामपुर से सैकड़ों समर्थकों के साथ सुबह ही कारागार पहुंच गए थे।


रामपुर की अदालत से पूर्व मंत्री की रिहाई का आदेश जिला कारागार प्रशासन को सोमवार को ही मिल गया था। कारागार अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रामपुर न्यायालय से 70 मुकदमों में रिहाई का आदेश आया था। इसका परीक्षण करने के बाद कागजी औपचारिकताएं पूरी की गई। मंगलवार को रामपुर न्यायालय से मेल आने के बाद पूर्व मंत्री को रिहा कर दिया गया है।

Post Views: 380












Total views : 447750