Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » सोनू कश्यप हत्या कांड: राज्यमंत्री ने डीएम व एसएसपी को दिए निर्देश

सोनू कश्यप हत्या कांड: राज्यमंत्री ने डीएम व एसएसपी को दिए निर्देश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सरधना क्षेत्र में हुए मुजफ्फरनगर निवासी सोनू कश्यप की हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ से लौटते ही मंत्री ने निरीक्षण भवन मुजफ्फरनगर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को तलब कर पूरे प्रकरण की जानकारी प्राप्त की।

How to Make a News Portal

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस जघन्य हत्याकांड पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें किसी भी स्तर पर असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक सोनू के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से दी जाने वाली सहायता से पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में संबल मिलेगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत राशि समयबद्ध तरीके से परिवार तक पहुंचे, ताकि उन्हें त्वरित सहायता मिल सके। सरकार हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 3 8 5
Total views : 379045

Follow us on