
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: दीपावली की रात पटाखे जलाते हुए गंभीर रूप से झुलसे एक युवक की दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक के पिता शहर के जीसी पब्लिक स्कूल के निदेशक हैं, जबकि माता एसडी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में शिक्षिका कविता सैनी हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है और शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गऊशाला रोड निवासी जीसी पब्लिक स्कूल के निदेशक मनोज गुप्ता और एसडी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका का बेटा अवि गुप्ता दीपावली की रात पटाखे जलाते समय गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था।
एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में शिक्षकों की प्रतियोगिताओं के साथ मना बाल दिवस
दिल्ली के राममनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बेटे की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग एंबुलेंस द्वारा शव को लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और इस दुखद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
Post Views: 53












Total views : 452306