
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा जगत को नई पहचान दिलाने वाला प्रतिष्ठित बाल चिकित्सा सम्मेलन UP EDICON 2026 आज 13 नवंबर से मुजफ्फरनगर में शुरू होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त बाल रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और शोधकर्ता एक मंच पर जुटेंगे। सम्मेलन में बाल चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा।
सम्मेलन का शुभारंभ 13 नवंबर को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हुआ। इसके बाद 14 और 15 नवंबर को मुख्य वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम मेडेलिन होटल (Madelein Hotel), मुजफ्फरनगर में आयोजित किए जाएंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में चिकित्सा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करेंगी।
नवीनत शोध और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर होगी चर्चा
UP PEDICON 2026 में नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल, बच्चों का पोषण, टीकाकरण, संक्रामक रोगों की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य की उभरती चुनौतियों और गंभीर बाल रोगों के आधुनिक उपचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से वैज्ञानिक व्याख्यान, पैनल डिस्कशन, इंटरैक्टिव सत्र और शैक्षणिक कार्यशालाओं के माध्यम से चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
सम्मेलन का उद्देश्य बाल चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना, चिकित्सकों के ज्ञान एवं कौशल को विकसित करना और बच्चों को बेहतर तथा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नए प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
आयोजन समिति ने संभाली जिम्मेदारी
सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति में डॉ. रविंद्र जैन आयोजन अध्यक्ष (Organising Chairperson), डॉ. हेमंत कुमार आयोजन प्रेसिडेंट (Organising President) और डॉ. अभिषेक यादव आयोजन सचिव (Organising Secretary) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
आयोजन समिति का मानना है कि UP PEDICON 2026 चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान, शोध और अनुभव के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। इससे मुजफ्फरनगर के साथ ही पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाल चिकित्सा के क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। समिति ने देश और प्रदेश के बाल रोग विशेषज्ञों तथा चिकित्सा जगत से जुड़े चिकित्सकों से सम्मेलन में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है।
तीन दिन, दो प्रमुख आयोजन स्थल
सम्मेलन के तहत 13 नवंबर को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 14 और 15 नवंबर को मेडेलिन होटल में मुख्य वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक सत्र होंगे। UP PEDICON 2026 को चिकित्सा में नवाचार, बेहतर उपचार और स्वस्थ बचपन के संकल्प के साथ आयोजित किया जा रहा है।
Post Views: 184












Total views : 452250