Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में हंगामा, ठेकेदार ने कपड़े उतारकर लिपिक को सौंपे

मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में हंगामा, ठेकेदार ने कपड़े उतारकर लिपिक को सौंपे

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ठेकेदार ने राजस्व विभाग में कार्यरत लिपिक कुलदीप कुमार पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया। पैसे न होने की बात कहते हुए ठेकेदार ने विरोधस्वरूप अपने कपड़े और जूते उतारकर लिपिक को सौंप दिए। इस अनोखे गांधीवादी प्रदर्शन को देख मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ठेकेदार हंगामा करते हुए अपने कपड़े उतारता नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, ठेकेदार विनेश कुमार शुक्रवार को 55 लाख रुपये का हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व विभाग पहुंचे थे। इस दौरान लिपिक कुलदीप कुमार के साथ उनकी बातचीत हुई, जिसमें लिपिक ने स्पष्ट किया कि इस प्रमाण पत्र के लिए 20 हजार रुपये की लोकवाणी रसीद कटवाना अनिवार्य है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
ठेकेदार विनेश कुमार का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने मात्र दो हजार रुपये की रसीद कटवाई थी, ऐसे में अब रसीद 20 हजार रुपये की कैसे हो गई। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने लिपिक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और बाद में अपने कपड़े व जूते उतारकर लिपिक के हवाले कर दिए।
इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए राजस्व विभाग के लिपिक कुलदीप कुमार ने ठेकेदार द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि ठेकेदार से कोई रिश्वत नहीं मांगी गई है, बल्कि 55 लाख रुपये के हैसियत प्रमाण पत्र के लिए नियमानुसार 20 हजार रुपये की लोकवाणी रसीद कटवाना अनिवार्य है। ठेकेदार बिना रसीद कटवाए ही प्रमाण पत्र बनवाने का दबाव बना रहे हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 2 9 9 9
Total views : 452269

Follow us on