
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: सुभाष चंद त्यागी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनता जनार्दन इंटर कॉलेज बसेड़ा के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय श्री सुभाष चंद त्यागी की पुण्य स्मृति में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बोर्ड और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह की खास बात यह रही कि छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
10वीं और 12वीं के मेधावियों पर हुई पुरस्कारों की बारिश
कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र 2026 में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसमें आर्यन पुंडीर, वंश सैनी, पलक सैनी, सिया, आकांक्षा, वंश कुमार, भव्य, और प्रिंस कुमार। विकसित सैनी, अनंत कुमार, देवराज सैनी, अंशु सिंगल, हुस्ना मलिक, रिद्धि, और जयदीप पुंडीर सम्मानित हुए। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शौर्य मित्तल, लक्ष्य अग्रवाल, सानवी, निशान्त कश्यप, वंश सिंगल, तनु गुप्ता, स्नेहा, राबिया, अर्पित, और रिया, वसीद, आंचल सैनी, प्रियंका सैनी, वासु सैनी, सुहाना और सांची सहित दर्जनों होनहार विद्यार्थी को सम्मानित किया गया।
शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह के मंच का कुशल एवं प्रभावपूर्ण संचालन पूर्व प्रधानाचार्य रविदत्त धीमान ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविदों, समाजसेवियों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. सलीम अहमद (शिक्षाविद), प्रो. डॉ. देव कुमार, डॉ. विजय त्यागी, सत्य प्रकाश त्यागी, उमेश त्यागी आदि उपस्थित वक्ताओं और अतिथियों ने स्वर्गीय सुभाष चंद त्यागी के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए युवाओं को लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने ट्रस्ट की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Post Views: 119













Total views : 429746