Select Language :

Home » एजुकेशन » कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीराम कॉलेज ने एसडी कॉलेज को 44-14 से दी मात

कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीराम कॉलेज ने एसडी कॉलेज को 44-14 से दी मात

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा आयोजित अंतरमहाविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज (स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। चौधरी छोटू राम डिग्री पीजी कॉलेज (सीसीआरडी) में खेली गई इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिलों के विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया।
नॉकआउट और लीग मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए श्रीराम कॉलेज ने फाइनल में एसडी पीजी कॉलेज को 44-14 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट के लीग चरण के पहले मैच में श्रीराम कॉलेज ने आरके पीजी कॉलेज शामली को 60-15 और दूसरे मैच में गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन को 55-26 से हराया था। इसके बाद निर्णायक मैच में एसडी पीजी कॉलेज को मात देकर टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतकर कॉलेज परिसर पहुंची विजेता टीम का भव्य स्वागत किया गया और खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल और उप-प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता भूपेंद्र कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज खान, संदीप देशवाल, अमरदीप शर्मा, प्रशांत कुमार और तरुण वर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 5 3 1 3
Total views : 415608

Follow us on