शिक्षा

बड़कली इंटर कॉलेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

LP Live, Muzaffarnagar: रोहाना क्षेत्र के गांव बड़कली स्थित इंटर कॉलेज में अध्यात्म एव विज्ञान पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे डॉ अनिल सिरोही निर्देशक अनुसंधान एवं डीन छात्र कल्याण सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय मेरठ, विशिष्ट अतिथि डॉ मुकेश चन्द त्यागी प्रोफेसर रसायन विज्ञान डीएवी कॉलेज मुज़फ्फरनगर, डॉ डी.के. त्यागी भौतिक विज्ञान, मुख्य वक्ता सत्यप्रकाश त्यागी, अध्यक्षता डॉ केपी एस मलिक पूर्व विभागाध्यक्ष नेत्र विभाग, आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद शशि प्रतिक मलिक स्मृति कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। उधर छात्र-छत्राओं द्वारा अनेकों प्रकार के प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानचार्य अविनाश त्यागी पूर्व प्रधानचार्य धर्मपाल त्यागी, पूर्व प्रधान मुनेश त्यागी, राकेश प्रधान, संजय त्यागी, प्रवेश त्यागी अशोक शर्मा, सतवीर त्यागी, ब्रजमोहन शर्मा, मनोज त्यागी, प्रवेश त्यागी, आरिफ त्यागी व समस्त स्टाप उपस्थित रहा।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button