देशराजनीतिस्वास्थ्य

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत

सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है इलाज

LP Live, New Delhi: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को अचानक तबीयत बिगड़ने पर सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार बतया गया है, जिनकी हालत स्थिर है।

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर सर गंगाराम अस्पताल में के बुलेटिन यह जानकारी दी और बताया गया कि उनका इलाज चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरूप बसु और उनकी कर रही है। अध्यक्ष डॉ. डी.एस. राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को 2 मार्च को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन्हें बुखार है और उनकी चेस्ट में इंफेक्शन है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर है।

गौरतलब है कि दो माह पहले 5 जनवरी को भी सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी अस्पताल में ऐसे समय पर भर्ती हुई हैं, जब राहुल गांधी लंदन दौरे पर हैं। उस समय सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button