उत्तर प्रदेशकर्नाटकट्रेंडिंगराजनीतिराज्य

मुजफ्फरनगर के CDO सहित प्रदेश में 16 IAS अधिकारियों के तबादलें

नए CDO बनें कानडारकर कमल किशोर देवभूषण

LP Live, Lucknow: उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर शाम 16 आईएएस अधिकारियों के तबादला कर दिए गए हैं, जिसमें 6 जिलों के DM बदल दिए गए हैं। इसमें अयोध्या,चंदौली, बदायूं ,इटावा, कन्नौज और अमेठी जिला शामिल हैं। वहीं, वेटिंग में चल रहे राजकुमार प्रथम को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुण्डे को अयोध्या का डीएम बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के CDO को संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है। कंडारकर कमल किशोर देवभूषण को मुजफ्फरनगर जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह का तबादला कर दिया गया है। चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव अवयस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह चंदौली के DM निखिल टीकाराम फुण्डे को अयोध्या का DM बना दिया गया है। ऐसे ही प्रयागराज नगर निगम के नगर आयुक्त रहे चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली जिले का DM नियुक्त किया गया है।

जौनपुर जिले के CDO सीलम साइ तेजा को प्रयागराज नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह गोरखपुर जिले की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर जिले का मुख्य विकास अधिकारी CDO बनाया गया है।

अमेठी DM निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है। सहारनपुर नगर निगम के नगर आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का DM बनाया गया है। आईएएस शिपू गिरी को सहारनपुर नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के मिशन निदेशक महेंद्र वर्मा को उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) का सचिव नियुक्त किया गया है।

इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं जिले का डीएम बनाया गया है। कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आईएएस आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंप गई है। संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है। कंडारकर कमल किशोर देवभूषण को मुजफ्फरनगर जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। राजकुमार प्रथम को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button