Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » ‘स्कूल चलो अभियान’ शुरू, दो-दो मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

‘स्कूल चलो अभियान’ शुरू, दो-दो मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से राज्यव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’ 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर में भी इस अभियान का शंखनाद पूरी भव्यता के साथ हुआ। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा गया।

How to Make a News Portal

कार्यक्रम का उद्घाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार और व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ से विद्यालय बुनियादी सुविधाओं से सशक्त हुए हैं और अब हमारा लक्ष्य बच्चों का ‘ड्रॉप आउट’ रोकना है। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को कक्षा 12 तक उच्चीकृत करने और श्रमिकों के बच्चों के लिए ‘अटल आवासीय विद्यालयों’ की महत्ता पर प्रकाश डाला।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने चेतावनी दी कि शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का शोषण करने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल (RO) और बेहतर फर्नीचर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने 2017 से अब तक शिक्षा के क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी सुधारों की सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे सड़क पर बिना जूते-जुराब दिखने वाले बच्चों को स्कूल पहुँचाने में मदद करें।

कार्यक्रम के दौरान नए सत्र की पाठ्य-पुस्तकों और स्कूल बैग का वितरण किया गया। अंत में अतिथियों ने स्कूल चलो अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर और बीएसए संदीप कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 4 0 4
Total views : 379119

Follow us on