Select Language :

Home » राष्ट्रीय » जातिगत भेदभाव छोड़ एकजुट हो समाज, राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोले राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल

जातिगत भेदभाव छोड़ एकजुट हो समाज, राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोले राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में सोमवार को सामाजिक समरसता हमारी सनातन परंपरा का मूल भाव विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने सामाजिक समरसता में गोरक्ष पीठ की भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकबद्धता का संदेश दिया।
लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज में आयोजित समाजिक समरसता विषय पर कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी आलोक स्वरूप ने की। वहीं कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अंत्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाना ही सच्ची समरसता है। मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर संदीप खत्री ने संत रविदास जी के विचारों से प्रेरणा लेने तथा युवाओं से नशा मुक्त रहकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण का आह्वान किया। कार्यक्रम में पहुंची साध्वी प्रज्ञा भारती एवं फाउंडेशन के संस्थापक शशि प्रकाश सिंह ने सनातन संस्कृति में निहित सह-अस्तित्व और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। संचालन पूनम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग सहित अन्य कर्मचारी व शहर जनपद से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भाग लिया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सुधीर खटीक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यक्रता भी मौजूद रहे। वहीं उद्यमी सतीश गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 6 0 1 9
Total views : 430253

Follow us on