Select Language :

Home » राजनीति » वजूद कायम करने में जुटी रालोद, सहारनपुर के बाद अब मुजफ्फरनगर आएंगे जयंत चौधरी

वजूद कायम करने में जुटी रालोद, सहारनपुर के बाद अब मुजफ्फरनगर आएंगे जयंत चौधरी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी पैठ और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने कमर कस ली है। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की भूमिका को धार देने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर में एक बड़े राजनीतिक आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले वह सहारनपुर में जी और जे का फर्क समझा चुके हैं।  आगामी 20 सितंबर को जंयत चौधरी  मुजफ्फरनगर मे निजी बैंक्वेट हॉल में रालोद की ओर से ‘सामाजिक समरसता सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन प्लेटिनम बैंक्वेट हॉल में संपन्न होगा। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से किसानों, मजदूरों और कमेरे वर्ग की सच्ची हितैषी पार्टी रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल में दलितों और पिछड़ों को सशक्त बनाने के लिए भूमि के पट्टे आवंटित किए थे, और उनके सपनों को उनके सुपुत्र स्व. चौधरी अजित सिंह ने आगे बढ़ाया।
गन्ना भुगतान और किसानों के मुद्दों पर सरकार का पक्ष: कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी किसानों के हितों के लिए लगातार प्रयासरत हैं। गत वर्ष उनके प्रयासों से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक के बाद गन्ने के दामों में वृद्धि हुई और बकाया गन्ना भुगतान भी सुनिश्चित कराया गया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम विशुद्ध रूप से रालोद का अपना सांगठनिक आयोजन है, इसलिए इसमें किसी अन्य सहयोगी दल के नेता शामिल नहीं होंगे। पार्टी अपने वजूद और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए इस दिशा में काम कर रही है।
प्रेसवार्ता के दौरान रालोद विधायक दल के नेता व विधायक राजपाल बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सहारनपुर मंडल प्रभारी प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संजय राठी, विधायक मिथलेश पाल की पुत्री सुप्रिया पाल, रामनिवास पाल और हरेंद्र पाल सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 5 3 1 3
Total views : 415608

Follow us on