Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर में हुए राज्य शिक्षक पुरस्कार के इंटरव्यू, केवल तीन शिक्षक पहुंचे

मुजफ्फरनगर में हुए राज्य शिक्षक पुरस्कार के इंटरव्यू, केवल तीन शिक्षक पहुंचे

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 मुजफ्फरनगर के लिए बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के जनपद स्तरीय साक्षात्कार प्रक्रिया बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। डायट कार्यालय में आयोजित इस इंटरव्यू प्रक्रिया में चयन समिति ने आवेदनकर्ता शिक्षकों के कार्यों की गहन समीक्षा की।

चयन समिति ने परखा शिक्षकों का रिपोर्ट कार्ड

उत्तर प्रदेश में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 की चयन प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर जनपद स्तर पर गठित चयन समिति ने आवेदन करने वाले शिक्षकों का साक्षात्कार लिया। इस चयन समिति में मुख्य रूप से  जिला विद्यालय निरीक्षक रिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने साक्षात्कार के दौरान समिति के अधिकारियों ने शिक्षकों द्वारा तैयार की गई फाइलों का बारीकी से अध्ययन किया, उनके शैक्षणिक नवाचारों (educational innovations) को परखा और उनसे कई महत्वपूर्ण सवाल-जवाब किए।

इन 4 शिक्षकों ने किया था आवेदन

मुजफ्फरनगर जिले से राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए कुल 4 शिक्षकों ने अपना दावा पेश किया। इसमें आरती शर्मा,  प्राथमिक विद्यालय रूस्तमगढ़, दिलशाद अहमद  प्राथमिक विद्यालय गंगारामपुरा, दीपा त्यागी  उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुर कलां, डा. राजेश त्यागी  वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी शामिल थे, लेकिन  साक्षात्कार प्रक्रिया में 3 शिक्षक ही उपस्थित हुए, जबकि वैदिक पुत्री पाठशाला के डा. राजेश त्यागी अनुपस्थित रहे। इस वजह से समिति ने उपस्थित तीनों शिक्षकों का ही इंटरव्यू लिया।

3 शिक्षकों के नाम फाइनल, मुख्यालय भेजे जाएंगे

इंटरव्यू प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए BSA संदीप कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद से तीनों उपस्थित शिक्षकों के प्रस्तुत किए गए कार्यों का मूल्यांकन कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 मुजफ्फरनगर की इस प्रक्रिया के तहत तीनों पात्र शिक्षकों के नाम फिलहाल सुरक्षित रखे गए हैं। चयन समिति द्वारा तैयार की गई अंतिम रिपोर्ट को जल्द ही राज्य मुख्यालय (लखनऊ) को भेज दिया जाएगा, जहां से अंतिम विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 1 4 6 6
Total views : 381367

Follow us on