Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » फेडरेशन के दीपावली उत्सव कार्यक्रम में दिखी राजस्थानी झलक

फेडरेशन के दीपावली उत्सव कार्यक्रम में दिखी राजस्थानी झलक

LP Live, Muzaffarnagar:  फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में दीपावली उत्सव मनाय गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रतियोगिताए हुई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
 दीपावली उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल राकेश बिंदल (बिंदल ग्रुप), भीमसेन कंसल (सिद्धबली ग्रुप), आकाश कुमार (एस.डी. ग्रुप), सतीश गोयल (टिहरी ग्रुप), पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं विकास स्वरूप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
फेडरेशन इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने राकेश बिंदल, भीमसेन कंसल, आकाश कुमार, अशोक अग्रवाल आदि का स्वागत किया। इस दौरान राजस्थानी थीम पर कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। उत्सव में तंबोला प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए।

यह रहे प्रतियोगिता के विजेता:

कार्यक्रम में कक्षा 10 में मुजफ्फरनगर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कुमारी अनु सिंह को स्व. नेकीराम गर्ग मेमोरियल पुरस्कार दिया गया। कुमारी दिव्यांशी यादव को स्व. आदीश कुमार जैन मेमोरियल पुरस्कार प्रदान किया गया। कक्षा 12 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले अभिषेक शर्मा को स्व. मोहन प्रकाश बंसल अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक अग्रवाल, श्रेय गोयल ने किया। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, निपुण मित्तल, सत्य प्रकाश, तुषार गुप्ता, अशोक मित्तल, अमित चौधरी, हरीश मित्तल, अक्षत जैन आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 0 9 8 1
Total views : 423405

Follow us on