देशलाइफस्टाइल- बाल जगत, महिला जगत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फ्रांस में सम्मानित हुई भारत की छात्रा

फ्रांस में आयोजित कार्यक्रम में संबोधन देती उच्चायुक्त।

LP Live, Desk: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फ्रांस में आयोजित कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर की बेटी तानिया सिंह ने 14 देशों की छात्राओं के बीच भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर उन्हें दूतावास में उच्चायुक्त मैना रालिंग्स ने सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि से भारत की छात्राओं का सम्मान बढ़ा।

मुजफ्फरनगर के सदर बाजार निवासी अनिता सिंह ने बताया कि उनकी बेटी तानिया सिंह को ब्रिटेन की उच्चायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। फ्रांस में नियुक्त ब्रिटेन की उच्चायुक्त मैना रालिंग्स ने पेरिस में कार्यरत विभिन्न देशों की छात्राओं के लिए दूतावास में कार्यक्रम रखा था। वहां आमंत्रित की गई छात्राओं को उच्चायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के बाद रात्रि भोज रखा गया। इस कार्यक्रम में भारतीय मूल की मुजफ्फरनगर निवासी छात्रा तान्या सिंह पुत्री स्व. मनोज कुमार के पास निमंत्रण था। तान्या सिंह पिछले करीब तीन वर्ष से फ्रांस में रह रही हैं। इन्होंने वहीं से डाटा साइंस में मास्टर डिग्री (एम.टेक) की पढ़ाई की है। फ्रांस में ही डाटा एनेलिस्ट के पद पर कार्य भी कर रही हैं। तानिया सिंह ने मुजफ्फरनगर के होली एंजेल्स कांवेंट स्कूल से 10वं और 12वीं की पढ़ाई की है। इसके बाद नोएडा से बीटेक की है। बता दें कि तान्या पश्चिम ज्योति समाचार पत्र के सम्पादक की पौत्री हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button