
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जापान में आयोजित 2026 एशियन गेम्स में एथलेटिक्स की 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में दो-दो रजत पदक जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन करने वाली अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी प्रीति पाल का बुधवार को खेल विभाग द्वारा भव्य सम्मान किया गया। अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्वर्णिम सफलता दर्ज कराकर अपने पैतृक गांव हाशिमपुरा पहुंचीं प्रीति पाल का विभागीय अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने गर्मजोशी से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गम्भीर सिंह के निर्देशन में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह हाशिमपुरा पहुंचे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रीति पाल को पटका पहनाकर, प्रतीक चिन्ह और बुके भेंट कर सम्मानित किया। क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि प्रीति पाल की यह उपलब्धि जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह सफलता युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
जापान से अपने घर मुजफ्फरनगर लौटने पर आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम के दौरान उपक्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई, चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षक मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, रेणु कुमारी, भावना मलिक, राकेश कुमार सहित कई खेल अधिकारियों और ग्रामीणों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा आगामी 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में स्वर्णिम सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Post Views: 160












Total views : 443756