Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर: बच्चों ने मां के हाथों में रचाई मेहंदी, ‘मेहंदी के रंग, मां के संग’ कार्यक्रम ने मोहा मन

मुजफ्फरनगर: बच्चों ने मां के हाथों में रचाई मेहंदी, ‘मेहंदी के रंग, मां के संग’ कार्यक्रम ने मोहा मन

 लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर में ‘मेहंदी के रंग, मां के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए। बच्चों के उत्साह, एकाग्रता और रचनात्मकता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में ‘मेहंदी मूवर्स’ विशेष आकर्षण रहे, जिन्होंने विद्यालय परिसर में घूमकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की सफेद शर्ट पर मां और दिल के चित्रों के माध्यम से मां-बच्चे के बीच प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाया गया।
विद्यालय में लगाए गए मेहंदी प्रदर्शन बोर्ड पर विद्यार्थियों के डिजाइन प्रदर्शित किए गए। माताओं ने बच्चों की कलाकृतियों की सराहना की और टिप्पणी-पट्ट पर अपने संदेश लिखे। वहीं, ‘मेहंदी की यात्रा’ के माध्यम से मेहंदी की पारंपरिक विरासत और बदलती डिजाइन शैलियों को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को ‘मेहंदी क्वीन’ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय की निदेशिका अलका जैन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, धैर्य, एकाग्रता और रचनात्मक सोच विकसित करती हैं। शिक्षा का उद्देश्य किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ बच्चों की व्यावहारिक प्रतिभा को निखारना भी है।
कार्यक्रम में रिन्नी राणा, प्रियांशी मराठा, श्रेया धीमान, निशु, विधि झिझानिया, रिज़ा बतूल, कीर्ति कश्यप, अनुष्का शर्मा, अनिष्का कपिल, सौम्या गोयल, काव्या चौधरी और ज़ोहा शारिक सहित अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती साबिया, मिस रूबी, श्रीमती राधा, सुश्री मेघा, नीतू सिंगल, सोनिका गोयल, पुनीता बौड़ी, श्रीमती रितु मित्तल, श्रीमती रजनी मराठा और मिस प्रियंका कपिल सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। यह कार्यक्रम कला, भारतीय परंपरा और मां-बच्चे के स्नेहपूर्ण रिश्ते का यादगार उत्सव बना।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 6 2 5 4
Total views : 443524

Follow us on