
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के ‘फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स’ द्वारा सोमवार को पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छता अभियान’ और ‘भारत नशा मुक्ति अभियान’ जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर कैनवास के जरिए प्रभावी संदेश दिए। वहीं रंगोली प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर आधारित आकर्षक व भव्य रंगोलियाँ उकेरीं।
फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स के निदेशक डॉ. मनोज धीमान ने कहा कि कला केवल सौंदर्य की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं को राष्ट्रीय एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हैं। भारत की विकास यात्रा में देश के युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रतियोगिता के परिणाम:
-
पोस्टर मेकिंग: प्रतियोगिता में तनीषा ने प्रथम, अलीशा तारिक ने द्वितीय तथा जाह्नवी सैनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। नरगिश, राधिका शर्मा, पूजा निर्वाल, अजीत सैनी, अंजलि और तुलसी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
-
रंगोली स्पर्धा: रंगोली में ग्रुप नंबर 1 (आलिया, अवनी जैन, सिमरन, शगुन) प्रथम तथा ग्रुप नंबर 3 (आलेख, मनीष, विशाल) द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान के लिए ग्रुप नंबर 13 (आवेश, वागीशा, अजीत, कृष्णा, वेदांशी, स्नेहा, सक्षम) तथा ग्रुप नंबर 15 (तुलसी, शिवानी, जिया, जानवी सैनी, कन्हैया, रितिक) के बीच टाई रहा। इसके अलावा ग्रुप नंबर 7, 8, 9, 10 और 11 को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फाइन आर्ट्स विभागाध्यक्ष मीनाक्षी काकरान सहित फैकल्टी सदस्य डॉ. अनु, बिन्नू पुंडीर, रजनीकांत, रीना त्यागी, मयंक सैनी, मुक्त सैनी एवं ऑनर शहजादी का विशेष योगदान रहा। अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Post Views: 61












Total views : 429745