
मुजफ्फरनगर एक व शामली के तीन अभ्यर्थी भी बीमार
भर्ती परीक्षा के दौरान 4.8 किमी की कराई गई दौड़
लोकपथ लाइव, मेरठ। मेरठ स्थित छठी वाहिनी पीएसी परिसर में सोमवार को यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती के दौरान शरीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ कराई गई, जिसमें 828 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़ लगाई। इस दौड़ के दौरान मुजफ्फरनगर, शामली ,बागपत, मोदीनगर, नोएडा आदि जिलों के 8 गश खाकर गिर पड़े। अचानत तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो अभ्यर्थियों के पैर में फ्रैक्चर निकला। पुलिस भर्ती का आज पहला दिन दिन था, यह भर्ती प्रक्रिया सात दिनों तक चलनी है।


मेरठ के छठी वाहिनी पीएसी केंद्र पर यह शारीरिक दक्षता परीक्षा करीब सात दिनों तक संचालित की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले लगभग 4,500 अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। मेडिकल टीमों के साथ आपातकालीन व्यवस्थाएं दुरुस्तभर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से पूर्व उनके स्वास्थ्य कार्डों की जांच की जा रही है। पीएसी परिसर के भीतर और ट्रैक के आसपास पर्याप्त संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ, जीवन रक्षक दवाएं और एम्बुलेंस तैनात रखी गई हैं ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में अभ्यर्थी को तत्काल त्वरित चिकित्सकीय सहायता दी जा सके।

पहले दिन ट्रेक पर दौड़े 828 अभ्यर्थी
दरअसल यूपी पुलिस में आरक्षी पदो के लिए सोमवार को मेरठ स्थित छठी वाहिनी पीएसी परिसर में शारीरिक दक्षता परीक्षा की शुरुआत हुई। विभिन्न राउंड्स में कुल 828 अभ्यर्थियों ने अपनी शारीरिक दक्षता सिद्ध करने के लिए दौड़ लगाकर शारीरिक दक्षता प्रदर्शित की। व्यापक सुरक्षा और मेडिकल टीमों की निगरानी में कड़ी धूप और शारीरिक दबाव के कारण 8 अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे गश खाकर ट्रेक पर ही गिर पड़े। इनमें एक मुजफ्फरनगर व तीन शामली के अभ्यर्थी भी शामिल हैं। इन आठ युवकों में से गौतमबुद्धनगर निवासी प्रिंस और बागपत निवासी सुमित डांगी के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की गई है। तबीयत बिगडने पर सभी को एम्बुलेंस की मदद से एसडीएस ग्लोबल अस्पताल व अन्य निकटतम सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
तड़के ही शुरु हो गई थी परीक्षा
मेरठ में सोमवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन सुबह 5:00 बजे से ही प्रारंभ कर दिया गया था, ताकि दिन चढ़ने के साथ बढ़ने वाली गर्मी से अभ्यर्थियों को राहत मिल सके। अभ्यर्थियों को 25 मिनट की निर्धारित समय सीमा के भीतर 4.8 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। इसके लिए ग्राउंड पर बनाए गए रेसिंग ट्रैक के कुल 12 चक्कर लगाना जरुरी था। लेकिन दौड़ के दौरान अत्यधिक शारीरिक मेहनत के कारण कई अभ्यर्थियों को डिहाइड्रेशन और मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या का सामना करना पड़ा। तबीयत बिगड़ने पर ट्रैक पर मौजूद मेडिकल टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला।
अस्पताल में भर्ती ये 8 अभ्यर्थी
पुलिस भर्ती में दौड़ के दौरान आठ अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें मुजफ्फरनगर निवासी विपुल, शामली निवासी अजय, पंकज व रितिक शर्मा, गाजियाबाद निवासी मुकुल, मोदीनगर निवासी आकाश शामिल हैं। वहीं गौतमबुद्धनगर निवासी प्रिंस और बागपत निवासी सुमित डांगी के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। सभी को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उपचार किया जा रहा है।
रायबरेली में भी 11 अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत
उधर, रायबरेली में 25वीं वाहिनी पीएसी में चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया के शारीरिक परीक्षा के दौरान सोमवार को 11 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने और कमजोरी के कारण एक के बाद एक अभ्यर्थी मैदान में बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इससे अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि कूड़ी धूप में दौड़ाने की वजह से उनकी हालत बिगड़ी। लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, अयोध्या, रायबरेली जिलों के अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। दौड़ के दौरान 11 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।












Total views : 429773