
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: कांग्रेस के युवा नेताओं के नेतृत्व में शहर के विभिन्न रास्तों से निकलने वाली किसान नौजवान बचाओ यात्रा पर स्थानीय पुलिस ने ग्रहण लगा दिया। कंपनी बाग से निकलने वाली इस यात्रा को भारी पुलिस बल वहीं रोक दिया। यात्रा निकालने की जिद पर अड़े कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस सख्ती नौकझोंक हुई। घंटो चली इस नौकझोंक के बाद कांग्रेसी कंपनी बाग में ही यात्रा निकालने से रोकने के विरोध में धरने पर बैठ गए, धरना देर शाम तक जारी रहा।
कांग्रेस की किसान नौजवान बचाओ यात्रा रविवार के लिए प्रस्तावित थी, जो कंपनी बाग से मीनाक्षी चौक, अहिल्याबाई चौक तक होते हुए निकाली जानी थी। शनिवार शाम करीब चार बजे कांग्रेस के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, युवा राष्ट्रीय सचिव विकास चौधरी और युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश त्यागी के नेतृत्व में इसे शुरू करने का प्रयास किया गया। जैसे ही कार्यकर्ता कंपनी बाग से आगे बढ़ने लगे तो नगर कोतवाली, खालापार पुलिस, सिविल लाइन और नई मंडी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर यात्रा को पूरी तरह रोक दिया। कांग्रेसियों ने इसका विरोध करते हुए आगे बढ़ने और सड़क तक आने की कोशिश की तो उनकी पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस हुई। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक गहमागहमी और नोकझोंक की स्थिति बनी रही, जिससे मौके पर तनाव का माहौल हो गया। इस के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिलध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर आदि के साथ यात्रा रोके जाने और पुलिस की सख्ती के विरोध में कांग्रेसियों ने तुरंत प्रदेश मुख्यालय को घटना की सूचना दी। इसके बाद विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कंपनी बाग के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। देर शाम तक धरना जारी रहा। धरने पर गुफरान काजमी, लियाकत राव, महफूज राणा, धीरज माहेश्वरी, विनोद शर्मा, प्रदीप त्यागी, युगल किशोर भारती आदि मौजूद रहे।
Post Views: 62













Total views : 297350