राजनीति

PLC प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह कल जाएंगे दिल्ली, परसों बन जाएंगे भाजपाई, पीएम को दी जन्मदिन की बधाई

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस पीएलसी का भाजपा में विलय होने जा रहा है। 19 सितंबर को कैप्टन अमरिंदर सिंह इसकी घोषणा करेंगे। कैप्टन रविवार को दिल्ली जाकर इस संदर्भ में भाजपा नेताओं से बैठक करेंगे।

दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस छोड़ने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। इसके बाद भाजपा के साथ मिलकर 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। चुनाव में पीएलसी एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। यहां तक कि कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद की सीट भी नहीं बचा सके।

विधान सभा चुनाव में मिली हार के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सक्रिय राजनीति से खुद को दूर रखा था। बाद में वह रीढ़ की हड्डी का आपरेशन करवाने के लिए इंग्लैंड गए। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद से ही पीएलसी का भाजपा में विलय को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

इस बात को बल तब मिला जब कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने बेटे रणइंदर के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले। बाद में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी मुलाकात की। कैप्टन की राष्ट्रवादी छवि भाजपा के अनुकूल है।

वहीं, भाजपा पंजाब में बड़े सिख चेहरों की तलाश में जुटी है। शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में रहते हुए भाजपा को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का साथ मिलता था, लेकिन गठबंधन टूटने के बाद से ही भाजपा के पास कोई बड़ा सिख चेहरा नहीं रह गया था जिसकी पहचान पूरे देश में हो।कैप्टन अमरिंदर सिंह के आने से जहां भाजपा की तलाश पूरी होगी, वहीं पार्टी का कुनबा भी बढ़ेगा। जानकारी के अनुसार कैप्टन 19 सितंबर को दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता लेंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहेंगे।

पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज ट्वीट कर पीएम नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपने ट्वीट में कैप्टन ने लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान आपको हमारे राष्ट्र की सेवा में एक लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button