उत्तर प्रदेशखेल

गांधी जयंती पर हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ी पुरस्कृत

LP Live, Muzaffarnagar: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में
जिला स्तरीय वॉक रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बालक- बालिकाओं ने विभिन्न किलोमीटर वर्गों में प्रतिभा किया।विजेताओं को सम्मानित किया है।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में
पांच किलोमीटर बालक वर्ग व तीन किलोमीटर बालिका वर्ग में सुबह 6:30 बजे प्रतियोगिता शुरु हई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ कुशल पाल व रोशन लाल ने किया। इसमें 51 खिलाडियो ने प्रतिभाग किया। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। प्रतियोगिता के अंत मे अतिथियों ने पुरस्कार वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पांच किलोमीटर बालक वर्ग मे अनुज सैनी प्रथम, अभिनव दिवतीय व तुषार तीसरे स्थान पर रहा। वही 3 किलोमीटर बालिका वर्ग में काजल प्रथम,कंचन द्वितीय, खुशबू तृतीय स्थान पर रही।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button