Select Language :

Home » एजुकेशन » गंगा उत्सव कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता हुई, स्वच्छता की शपथ ली

गंगा उत्सव कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता हुई, स्वच्छता की शपथ ली

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल में मंगलवार को जिला गंगा समिति द्वारा गंगा उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर गंगा नदी के संरक्षण, स्वच्छता और संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा मैराथन हुई, जिसमें युवाओं एवं स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वच्छ गंगा, स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। गंगा उत्सव के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने गंगा संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण से संबंधित विषयों पर आकर्षक व प्रेरणादायक चित्र प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और उनके विचारों ने गंगा के प्रति समाज की भावनाओं को सुंदर रूप में अभिव्यक्त किया। छात्र-छात्राओं द्वारा नमामि गंगे विषय पर बहुत ही सुंदर और आकर्षक पेंटिंग बनाई गई।

पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं मे अक्षरा गर्ग प्रथम, मानवी राणा द्वितीय, ओम प्रताप तृतीया तथा दौड़ प्रतियोगिता में सर्व वालदे प्रथम ,आशु द्वितीय स्थान और उमंग तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता विद्यार्थियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कार किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से गंगा शपथ लेकर गंगा नदी की स्वच्छता, संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव कुमार, प्रभागीय निदेशक (सामाजिक वानिकी प्रभाग) एवं सदस्य सचिव, जिला गंगा समिति के हर्ष कुमार, विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंघल, प्रधानाचार्य अनघ सिंघल, शिक्षक प्रज्ञा, दिव्या, शिखा व शंकर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 7 0
Total views : 392337

Follow us on