
लोकपथ लाइव, लखनऊ/ मुजफ्फरनगर, जनपद के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल गतिविधियों और प्रशिक्षण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल व सुविधाजनक बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देशानुसार अब स्टेडियम में प्रशिक्षण और मैदान की बुकिंग के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पूरी तरह समाप्त कर दिए गए हैं। अब खिलाड़ियों को ऑनलाइन सिस्टम के तहत ‘खेल साथी पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन कराना और फीस जमा करना अनिवार्य होगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के नियमित प्रशिक्षार्थियों और शौकिया (हॉबी) खिलाड़ियों को अब घर बैठे ही पंजीकरण और शुल्क भुगतान की सुविधा मिलेगी। इस पोर्टल से प्राप्त होने वाली समस्त धनराशि बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के सीधे ई-राजकोष और जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के बैंक खाते में जमा होगी। ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया पूरी होते ही खिलाड़ी का डिजिटल आईडी कार्ड स्वतः जनरेट हो जाएगा, जिसे दिखाकर स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। जिला खेल कार्यालय में अब किसी भी प्रकार का नकद या ऑफलाइन भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Post Views: 79













Total views : 415608