विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प, मुजफ्फरगनर के स्कूलों में हुई प्रतियोगिताएं


LP Live, Muzaffarnagar: विश्व पृथ्वी दिवस पर मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम हुए। इसमें शिक्षकों ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की सीख दी। बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
चिल्ड्रन एकेडेमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विविध गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लेकर अपने जिम्मेदारी निभाने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय में आयोजित पृथ्वी दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य अमर पांचाल ने विद्यार्थियों पृथ्वी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि धरती हमारी मां है, इसका संरक्षण हमारा धर्म है। हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण छोड़ना है। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सेव अर्थ, सेव लाइव थीम पर नारे लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण, नाटक और कविता पाठ आदि गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सान्या निगम ने बच्चों को बताया कि पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक निरंतर प्रयास है। प्लास्टिक मुक्त जीवन, पानी की बचत, पेड़ लगाना, और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण ही पृथ्वी का सुरक्षित करने के प्रयास है। कार्यक्रम में छात्रों ने यह भी संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव कर धरती को बचाने में योगदान देंगे। बच्चों ने संकल्प किया कि वह पॉलीथिन का प्रयोग नही करेंगे। पानी-बिजली की बर्बादी रोकने के साथ अधिक से अधिक पेड लगाएंगे।

वर्ल्ड विज़न में ‘अर्थ डे’ धूमधाम से मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प: वर्ल्ड विज़न विद्यालय में ‘अर्थ डे’ के अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया । छात्रों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने संगीत,नृत्य व नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर मृणालिनी अनंत ने कहा कि पृथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। जीवन जीने के लिए जिन प्राकृतिक संसाधनों की जरूरत एक पेड़, एक जानवर या फिर एक इंसान को होती है, पृथ्वी वह सब हमें प्रदान करती है। हालाँकि वक्त के साथ सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधनों का दोहन इस कदर हो रहा है कि समय से पहले ही सभी संसाधन खत्म हो सकते हैं। ऐसे में मनुष्य के लिए पृथ्वी पर जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा। इसी मुश्किल को हल करने के लिए प्रकृति प्रदत्त चीजों का संरक्षण करने की आवश्यकता है। इस आवश्यकता के बारे में सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 22 अप्रैल को ‘पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है। मंच का संचालन कक्षा आठ की छात्रा अद्विता ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सीनियर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर मोनिका अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शारदेन स्कूल में पृथ्वी बचाने का दिया संदेश: शारदेन स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों द्वारा पृथ्वी को बचाने के लिए नाटक प्रस्तुत किया गया। छात्रों की प्रस्तुति द्वारा पृथ्वी को जीवनदायिनी बताया गया एवं प्रकृति का दोहन न करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में पोस्टर, भाषण, स्लोगन,अनुच्छेद एवं स्वरचित कविता जैसी प्रतियोगिताएं कराई गई। छात्रों ने धरती को हराभरा रखने के लिए पौधारोपण भी किया और हरियाली दर्शाने के लिए सुंदर सुन्दर क्राफ्ट भी बनाए। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों की इस तरह की गतिविधियों ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य धारा रतन द्वारा एवं अध्यापकों द्वारा छात्रों को विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर इस दिन के इतिहास ,महत्व को समझाया एवं पृथ्वी को स्वच्छ व सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।
