Select Language :

Home » राष्ट्रीय » बाल दिवस पर छात्रों के लिए बाजार में आया मात्र 251 रुपये का मोबाइल प्लान

बाल दिवस पर छात्रों के लिए बाजार में आया मात्र 251 रुपये का मोबाइल प्लान

लोकपथ लाइव, नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों के लिए समर्पित डेटा से भरपूर मोबाइल प्लान पेश किया है। यह छात्र योजना 14 नवंबर 2025 से 13 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। इस प्लान में सेवाएं केवल 251 रुपये दी जाएगी, जिसमें  हाई-स्पीड 100 जीबी डेटा रहेगा। अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस रहेगा, जिसकी वैधता 28 दिनों तक रहेगी।

BSNL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए. रॉबर्ट जे. रवि ने बताया कि बीएसएनएल ने हाल ही में पूरे भारत में मेक-इन-इंडिया अत्याधुनिक 4जी मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत की है।भारत 4जी मोबाइल नेटवर्क तकनीक विकसित करने वाला दुनिया का पाँचवाँ देश है और बीएसएनएल काफी समय से इसके विकास और कार्यान्वयन में सक्रिय रूप से लगा हुआ है। उन्होंने  कहा कि यह विशाल डेटा पैक्ड प्लान छात्रों को 100 जीबी तक डेटा उपयोग के साथ 28 दिनों की पूरी अवधि के लिए स्वदेशी रूप से विकसित 4जी मोबाइल नेटवर्क का अनुभव करने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है।

यह प्लान उन छात्रों के लिए एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी और किफायती पेशकश है जिन्हें अपने शैक्षणिक कार्यों के लिए बड़ी मात्रा में डेटा की आवश्यकता होती है। एक बार जब वे नई बीएसएनएल 4जी डेटा सेवाओं का अनुभव कर लेंगे, तो हम उम्मीद करते हैं कि वे लंबे समय तक हमारे साथ जुड़े रहेंगे, क्योंकि बीएसएनएल उत्कृष्ट सेवा गुणवत्ता और कवरेज का आश्वासन देता है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 7 3
Total views : 403660

Follow us on