Select Language :

Home » एजुकेशन » भीषण गर्मी के चलते यूपी के स्कूलों का बदला समय, 12:30 बजे छुट्टी

भीषण गर्मी के चलते यूपी के स्कूलों का बदला समय, 12:30 बजे छुट्टी

लोकपथ लाइव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया है। सोमवार को विभाग द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, प्रदेश के सभी परिषदीय बेसिक स्कूलों का समय बदल दिया गया है, ताकि बच्चों को चिलचिलाती धूप से राहत मिल सके।

How to Make a News Portal

ये है नई समय सारिणी:  यूपी बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने आधिकारिक आदेश सभी जिलों के बीएसए के लिए जारी किया है, जिसमें स्कूलों का नया संचालन सुबह 07:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। इसमें आदेश है कि छात्र-छात्राओं के लिए सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक समय रहेगा। वहीं शिक्षक व स्टाफ के लिए सुबह 07:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक रहेगा।

प्रशासनिक कार्यों के लिए रुकेंगे शिक्षक: परिषद के निर्देशों के मुताबिक छात्रों की छुट्टी दोपहर 12:30 बजे कर दी जाएगी। इसके बाद शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी दोपहर 01:30 बजे क स्कूल में उपस्थित रहेंगे। इस एक घंटे के दौरान वे अपने शैक्षणिक, प्रशासकीय और अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 5 1
Total views : 392298

Follow us on