Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर DIOS कार्यालय में प्रधानाचार्यों की भीड़, नए अफसर से की मुलाक़ात

मुजफ्फरनगर DIOS कार्यालय में प्रधानाचार्यों की भीड़, नए अफसर से की मुलाक़ात

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राजेश श्रीवास्तव के स्थानांतरण के बाद मंगलवार को हरिकेश यादव ने मुजफ्फरनगर में प्रभारी डीआईओएस के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के साथ ही शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

How to Make a News Portal

वरिष्ठ डायट प्राचार्य के पद पर कार्यरत रहे हरिकेश यादव को मुजफ्फरनगर का प्रभारी डीआईओएस बनाए जाने के बाद उनके कार्यालय में दिनभर आगंतुकों का आना-जाना लगा रहा। जनपद के सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने उनसे भेंट कर जिले की शैक्षिक गतिविधियों और विद्यालयों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान कई प्रधानाचार्यों ने नए डीआईओएस का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए।

वहीं, राजकीय इंटर कॉलेजों के शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने भी कार्यालय पहुंचकर हरिकेश यादव का स्वागत किया। शिक्षकों ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा विद्यालयों की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सकेगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद हरिकेश यादव ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और शैक्षिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विद्यालयों और शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। शिक्षा विभाग में नए डीआईओएस के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 1 2 0 7 8
Total views : 327715

Follow us on