Select Language :

Home » राष्ट्रीय » भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने ककरौली के प्रियवृत सिंह

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने ककरौली के प्रियवृत सिंह

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर । 82 यूपी बटालियन एनसीसी के सीनियर डिवीजन कैडेट प्रियवृत सिंह ने सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे जनपद और कैडेट्स में खुशी की लहर है।
82 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण भाल ने बताया कि बिहार के गया स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान कैडेट प्रियवृत सिंह ने भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कदम रखा। इस समारोह में नवनियुक्त अधिकारियों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली। पासिंग आउट परेड में प्रियवृत सिंह के दादा-दादी और माता-पिता ने उनके कंधों पर लेफ्टिनेंट के रैंक सितारे लगाए और देश सेवा के लिए अपना आशीर्वाद दिया।
कस्बा ककरौली क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात के मूल निवासी लेफ्टिनेंट प्रियवृत सिंह के दादा कृष्णपाल सिंह प्रख्यात शिक्षाविद् हैं, जो विकास खण्ड मोरना मुख्यालय स्थित महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रियवृत सिंह बचपन से ही उत्कृष्ट शैक्षिक माहौल और पारिवारिक संस्कारों के बीच पले-बढ़े हैं। प्रियवृत सिंह के दादा कृष्णपाल सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके पोते का भारतीय सेना में अधिकारी बनना 82 यूपी एनसीसी बटालियन, सहयोगी एनसीसी अधिकारियों, पूरे परिवार और साथी कैडेट्स के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियवृत अपने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से देश की रक्षा करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 2 3 2 9
Total views : 411780

Follow us on