Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, समय कम

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, समय कम

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के इच्छुक शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य 15 जून से 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

How to Make a News Portal

डीआईओएस हरिकेश यादव ने बताया कि यह प्रक्रिया भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में संचालित की जा रही है। आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने आवेदन की चार-चार हार्ड कॉपी सभी आवश्यक संलग्नकों सहित 14 जुलाई 2026 तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, मुजफ्फरनगर में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर चयन समिति द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित आवेदक की होगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 2 4 1 9
Total views : 359249

Follow us on