Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » आयुष चिकित्सकों का वेतन विषमता के खिलाफ प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

आयुष चिकित्सकों का वेतन विषमता के खिलाफ प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। आयुष डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा आयुष चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एमबीबीएस चिकित्सकों के समान वेतन देने की मांग उठाई।
​जिलाधिकारी कार्यालय की प्रशासनिक अधिकारी  शेफाली ने ज्ञापन रिसीव किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि पूर्व में आयुष और एमबीबीएस चिकित्सकों का मानदेय समान था, लेकिन अब एमबीबीएस का मानदेय एक लाख रुपये और नए आयुष चिकित्सकों का मानदेय मात्र 32 हजार रुपये है। मंत्री डा. राहुल वर्मा और कोषाध्यक्ष डॉ. फैजल सिद्दीकी ने कहा कि बिहार और उड़ीसा की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार को भी मानदेय बढ़ाना चाहिए। चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने के लिए डा. सचिन जैन, डा. राहुल वर्मा, डा. विजीत कुमार, डा. शरद कुमार, डा. चेतन कौशिक, डा. मोहम्मद मियां, डा. वेदभूषण, डा. अवनीश अहलावत, डा. सुधा गुप्ता, डा. रमाशंकर, डा. नीतिश कुमार, डा. गौरव कुमार, डा. देवेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 6 1 4 8
Total views : 416695

Follow us on