
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में क्रिकेट में नए खिलाड़ियों को तराशने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल का रविवार को समापन हो गया। चौधरी चरण सिंह स्पोट्स स्टेडियम में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में पूर्व पंजीकृत 72 युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी बल्लेबाजी व गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन कर दावेदारी पेश की। कड़े मुकाबले और तकनीकी आकलन के बाद एसोसिएशन ने जिले के 43 होनहार खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जो अब आगामी सिलेक्शन मैचों में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे।
चयनित खिलाड़ियों में अग्रिम शर्मा, हिमांशु, अयांश अहलावत, कृष्णा धनगर, मोहम्मद नईम, आदित्य त्यागी, प्रणव सिंह सैनी, अविश त्यागी, देवांश मलिक, वंश तोमर, निकुंज, धैर्य चौधरी, आरव कोरी, आयुष, युवराज चौधरी, सानिध्य पाल, अविश, रियांश चंदेल, अर्णव मोटला, कुणाल कुमार, दक्ष, हार्दिक सोम, दिवाकर, चिन्मय त्यागी, यश धनगर, सौर्य धनगर, मुहम्मद शायान, रविश आलम, विराट चौधरी, वरदान चौधरी, आहद चौधरी, मोहम्मद हारिश, प्रिंस, आरव, मोहम्मद इब्राहिम मेहंदी, गुरमीत सिंह, वेदांश त्यागी, मयंक, रेहान चौधरी, अर्जुन अहलावत, रुद्र कुमार, मुहम्मद अरबाज और मोहम्मद राहिल सैफी का नाम शामिल है। एमसीए सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि इन युवा खिलाड़ियों का चयन मुजफ्फरनगर में क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक अहम कदम है और उम्मीद है कि ये खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त सचिव (स्पोर्ट्स) विकास राठी, रोहन त्यागी, अरशद, कुमार गौरव, सिद्धार्थ, अंकुर, विकास बलियान और पलक शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Post Views: 109













Total views : 415607